Home / छत्तीसगढ़ / *सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

*सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा.(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.

आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू उर्फ धन्नू, उम्र-43 वर्षीय मूलतः जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला है और वह पिछले कई सालों से मानिकपुर में निवास करता है. घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा. बेटी घर पर अकेली थी. उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी. घर में सुनेपन का फायदा उठाकर आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आरोपी तीसरी पत्नी के साथ रहता था. पत्नी की गैर मौजूदगी में उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल किया गया है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page