Home / छत्तीसगढ़ / *राजस्व और पुलिस विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े*

*राजस्व और पुलिस विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में आज अल सुबह बरसते पानी में बिना पिटपास के रेत का अवैध परिवहन और ओवरलोड करते कुल 26 हाइवा वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इनमें 18 हाइवा बिना पिटपास के और 8 हाईवा ओवरलोड के शामिल हैं। वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के भोयना, मथुराडीह एवं जंवरगांव मार्ग से जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र कुमार डहरे, पटवारी श्री विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश साहू एवं 14 अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page