Home / राजधानी / *मौदहापारा में युवक से चाकूबाजी *

*मौदहापारा में युवक से चाकूबाजी *

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अहसान के जीजा सद्दाम हुसैन ने बताया कि 28 जून को उसका साला अहसान अपने दोस्तों के साथ दुकान से मोबाइल लेकर आ रहा था। इस दौरान रजबंधा मैदान मौदहापारा में अभय रक्सेल, अंकुश रात्रे और अन्य लोग बैठे हुए थे। उन्होंने अहसान और उसके दोस्तों को गाली गलौज देनी शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। फिर अभय ने अपने पास रखे चाकू से अहसान के पेट पर हमला कर दिया। इस हमले में अहसान के पेट से अतड़ी बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस जानलेवा हमले के मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page