Home / छत्तीसगढ़ / *तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार*

*तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद. (सियासत दर्पण न्यूज़) डौंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना ग्राम आमाडुला बांध किनारे की है. तीन दोस्तों ने ही विवाद के बाद दोस्त की हत्या की थी.

एसपी योगेश पटेल ने बताया, पुलिस की पूछताछ में मनोज बरिहा, रूपेन्द कुमार सलाम, रीतुराज मरकाम ने जुर्म स्वीकार किया है. आरोपियों ने बताया कि प्रीतराम गोटा ने बांध में मछली पकड़ने जाल खेलने की बात कहते हुए बांध तरफ छोड़ने बोला. इस पर रितुराज मरकाम, मनोज बरिहा, रूपेन्द्र सलाम, प्रीतराम गोटा चारों एक बाइक से बांध तरफ गए. बांध के पहले मंशाराम के भर्री खेत में रूपेन्द्र सलाम का मोबाइल फोन से मनोज बरिहा किसी से बातचीत कर रहा था, जिसे रूपेन्द्र सलाम ने किस किस व्यक्ति से बातचीत करते हो कहकर मोबाइल को मांगा. इस पर रूपेन्द्र सलाम, मनोज बरिहा, प्रीतराम गोटा के मध्य आपस में हाथ मुक्का के साथ मारपीट हुई.

मारपीट को देखकर रितुराज मरकाम बीच बचाव करते हुए मनोज बरिहा एवं प्रीतराम गोटा को हाथ-मुक्का से मारा, जिससे नाराज होकर प्रीतराम गोटा रितुराज मरकाम को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. इसे देखकर मनोज बरिहा, रूपेन्द्र सलाम और रितुराज तीनों एक राय होकर प्रीतराम गोटा की पिटाई की. रितुराज मरकाम ने पुरानी रंजिश को लेकर पास में पड़े लकड़ी से प्रीतराम गोटा के जबड़ा में जोरदार प्रहार किया, जिससे प्रीतराम गोटा जमीन पर बैठ गया. तभी रितुराज मरकाम पास के पत्थर को लाकर प्रीतराम गोटा के चेहरा पर हमला किया, जिसे देखकर मनोज एवं रूपेन्द्र भाग गया. रितुराज ने प्रीतराम की हत्या कर अपने घर चला गया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page