Home / छत्तीसगढ़ / *पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो , 2 लोगों की मौत, 2 घंभीर घायल*

*पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो , 2 लोगों की मौत, 2 घंभीर घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में अंबिकापुर शहर से लगे चठिरमा मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। शुक्रवार शाम तेज गति की अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। कार में दो किशोरी एवं तीन युवक सवार थे। स्कार्पियो सवार दो युवक और एक किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को अंबिकापुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनिसार, शुक्रवार की रात तेज गति की स्कार्पियो अंबिकापुर से बनारस मार्ग पर जा रही थी। शहर सीमा के नजदीक चठिरमा बेरियर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। स्कार्पियो के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए लेकिन सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वासी मौके पर पहुंच गए। वाहन में दो किशोरी और तीन युवक जख्मी हालत में बेसुध पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नजदीक के महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन अस्पताल एवं एक छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page