Home / छत्तीसगढ़ / *कुएं में गिरा मुर्गा, निकालने उतरे दो भाइयों की हो गई मौत*

*कुएं में गिरा मुर्गा, निकालने उतरे दो भाइयों की हो गई मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के बेलगहना क्षेत्र के ग्राम करहीकछार में रहने वाले किसान का मुर्गा कुंए में गिर गया। मुर्गे को कुएं से निकालने के लिए उतरे बड़े भाई को बेसुध होते देख छोटा भाई भी आनन-फानन में कुएं में उतर गया। कुंए में जहरीली गैस के चलते दोनों भाइयों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी एसडीआरएफ को दी। देर रात एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शव को कुंए से निकाल लिया है। शनिवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

बेलगहना चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि करही कछार में रहने वाले दिनेश पटेल(35) किसान थे। उन्होंने घर में मवेशियों के साथ ही मुर्गियां भी पाल रखी थीं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनका एक मुर्गा घर के पीछे बाड़ी में बनाए कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी होने पर दिनेश अपने मुर्गे को निकालने कुएं में उतरे। इस दौरान उनका छोटा भाई दिलीप (30) भी पास में ही था।

कुंए में उतरते ही दिनेश बेसुध हो गए। इसे देख दिलीप भी आनन-फानन में कुएं में उतर गया। कुंए में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत हो गई। इधर घर के लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तब बेलगहना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। देर रात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों भाइयों के शव को कुएं से निकाल लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page