*दो शिक्षा दूतों की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग*

बीजापुर/नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में माओवादियों (Maoist violence 2025) की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 14 जुलाई की रात नक्सलियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में माओवादियों ने दो शिक्षा दूतों की हत्या कर दी, वहीं नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर (जिओ) में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के टेकमेटा और पीलूर गांव में कार्यरत शिक्षा दूत सुरेश मेट्टा और विनोद मड़े की हत्या मुखबिरी के आरोप में कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने 13 जुलाई की शाम को दोनों को उनके घर से अगवा किया था। 14 जुलाई की रात उनका शव गांव के पास फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षादूत सन् 2019 से पदस्थ थे और ब्लॉक मुख्यालय में अक्सर आना-जाना करते थे। इसी आधार पर माओवादियों को उन पर मुखबिरी का शक हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में भी उन्हें चेतावनी दी गई थी।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page