Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से हर व्यक्ति को मिले बेहतर सुविधा, यही हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा,,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से हर व्यक्ति को मिले बेहतर सुविधा, यही हमारी प्राथमिकता है : भावना बोहरा,,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ ,,छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में व्याप्त समस्याओं, भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। बजट में भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुखता से ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हेतु 7552 करोड़ का प्रावधान किया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए प्रावधान से लगभग 2000 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से लेकर शहिद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, सहित अस्पतालों के उन्नयन, उपकरणों के अपग्रेडेशन से लेकर मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी कर रही है, जिससे आमजनों को लाभ मिलेगा।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के विषय मे भी सदन के समक्ष अपनी बात रखते हुए रणवीरपुर, कुण्डा और वनांचनल क्षेत्र कुकदुर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की मांग की है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों के निरक्षण की मांग करते हुए वहां चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, सोनोग्राफी मशीन, एक्स रे मशीन, ईसीजी मशीन जैसे आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द इसकी स्थापना करने की भी मांग की है और कुण्डा एवं कुकदुर में एक्स-रे मशीन टेक्नीशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पंडरिया नगर में महिला और बच्चों के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ की भी स्थाई नियुक्ति करने के विषय में भी मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page