*कवर्धा,पुलिस ने बताया था आगजनी,निकली हत्या,,कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन,हत्या के आरोपी गिरफ्तार,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के माराडबरा में एक ही परिवार के तीन लोगो की हुई मौत का आज खुलासा हुआ है,पुलिस ने 14 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

पंडरिया ब्लॉक के कुकदुर थानांतर्गत नागाडबरा में 14 फरवरी को घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगो की आग में जलने से मौत हो गई थी पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हत्या को दुर्घटना करार दे दिया था जिस पर कवर्धा जिला कांग्रेस ने थाना घेराव कर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आज 14 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर था मृतक बुधराम बैगा और राजो बाई के बीच जमीन को लेकर विवाद था।मृतक बुधराम अपने परिवार के साथ छट्ठी कार्यक्रम में गया हुआ था वहा से रात 2 बजे लौटा मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने तीनो लोगो को जलाकर मार दिया।वही पुलिस ने हत्याकांड को आगजनी बताकर मृतक के परिवार को 12 लाख रुपए की सहयोग राशि भी दिला दिया अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है की पुलिस ने शुरू से हत्या का मामला क्यों दर्ज नहीं किया जब प्रदर्शन हुआ उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की और 14 लोगो को गिरफ्तार किया।प्रशासन ने कुकदूर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page