Home / राजधानी / *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

*रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंतिम तिथि 31/07/2025

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन/सदस्य मोहम्मद असलम खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि,हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई द्वारा हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 07/07/2025 से शुरू की जा चुकी है।

ऑनलाइन हज आवेदन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेब साइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है, आवेदकगण हज सुविधा एप्प्स के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। हज आवेदकों के पास दिनांक 31/12/2026 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना लाज़मी है। ऑनलाइन हज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31/07/2025 (11:59 PM) निर्धारित है, सभी आवेदकगण, आवदेन करने के पूर्व हज गाइडलाइन को पढ़कर समस्त दिशा निर्देशों का पालन करे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page