*रायपुर के सेक्स रैकेट कांड में फिर 2 आरोपी गिरफ्तार*

रायपुर । (सीयासत दर्पण न्यूज़) पुलिस ने बोरियाकला निवासी भूपेंद्र उर्फ़ गोपालू सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। दो महिला समेत 5 गिरफ्तार हो चुके है। रायपुर में किराए के मकान में सेक्स रैकेट के मामले में फिर 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से एक आरोपी महिला है। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के मोबाइल से मिले सबूत के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है।

सोमवार को पुलिस ने बोरियाकला निवासी भूपेंद्र उर्फ़ गोपालू सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। वहीं आरोपियों के मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट से कनेक्शन भी मिला है।

23 जुलाई को पुलिस ने एक मुखबिर को पैसे के साथ घर के अंदर भेजा। सेक्स रैकेट की पुष्टि होते ही मुखबिर ने टीम को इशारा किया। जिसके बाद रेड मारी गई। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों के मोबाइल से लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग देह व्यापार चला रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान पॉइंटर के अलावा अन्य दो युवती और एक पुरुष मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम आकाश साहू (39 साल) बताया जो सड्डू का रहने वाला है।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी आकाश अपनी महिला मित्र के साथ रहता है। दोनों ग्राहक से बातचीत कर देह व्यापार चला रहे थे। दोनों आरोपी घर के भीतर एक अन्य युवती से जबरन देह व्यापार कराते थे।

आरोपी आकाश साहू ने बताया गया कि उसका संपर्क शंकर नगर खम्हारडीह के रहने वाले कृषाणु दास से है। कृषाणु दास का समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में 3 स्पा सेंटर है, जिसका वह संचालक है। वह स्पा सेंटर में युवतियों से देह व्यापार कराता है।

इस अनैतिक काम में आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र उसका साथ देते हैं। जिस पर कृषाणु दास को भी पकड़ा गया। आरोपियों के मोबाइल फोन को चेक करने पर सेक्स रैकेट से जुड़े में कई सबूत मिले हैं।

लड़कियों की फोटो और लेन-देन भी मिला

वॉट्सऐप में चैटिंग के साथ ही पैसों के लेन-देन का हिसाब भी मिला। साथ ही उसमें लड़कियों की फोटो भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम लगाया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, पुलिस जिनकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

भूपेंद्र उर्फ़ गोपालू उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला मुजगहन रायपुर

आकाश साहू (39 साल), रायपुर के सड्डू का रहने वाला।
कृषाणु दास (42 साल), रायपुर के शंकर नगर का रहने वाला।
देह व्यापार में संलिप्त दो युवती।

  • Related Posts

    *भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में आग, अवंती विहार में बड़ा हादसा टला*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के चलते विद्युत व्यवस्था पर लगातार असर देखने को मिल रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों…

    *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर*

    गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी बनीं सिदाय नेताम रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में आग, अवंती विहार में बड़ा हादसा टला*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर में आग, अवंती विहार में बड़ा हादसा टला*

    *ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बचाया, आरोपी न्याय के हवाले*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बचाया, आरोपी न्याय के हवाले*

    *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 2 views
    *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर*

    *ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 3 views
    *ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश*

    * चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 3 views
    * चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर*

    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 4 views
    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    You cannot copy content of this page