*रायपुर,,आत्मानंद स्कूलों में दो साल से रूकी भर्ती फिर शुरू*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) दो साल पहले 27 सितंबर साल 2023 में रायपुर जिले के 27 स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए 71 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। लेकिन इसके बाद ये भर्तियों ठंडे बस्ते में डाल दी गईं थीं। पिछले दिनों सीएम साय ने इस भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू

इसके बाद भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गईं हैं। लेकिन इस बार 71 के बजाय 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। मामला कुछ ऐसा है कि प्रशासन ने पांच पद बढ़ाएं और तीन खत्म कर दिए हैं। वहीं 27 की जगह 26 आत्मानंद स्कूलों में भर्ती होगी।

दस्तावेज सत्यापन 11 अगस्त से 12 अगस्त तक स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मौदहापारा में किए जाएंगे। बता दें कि रायपुर जिले में कुल 36 आत्मानंद स्कूल हैं।

भौतिकी के 5 पद बढ़े

कुल 71 पदों में व्याख्याता भौतिकी के 5 पदों की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना में व्याख्याता गणित, सेजेस शाला लालपुर और सेजेस हरिहर शाला अभनपुर में अंग्रेजी के शिक्षक जैसे तीन पद विलोपित किए गए हैं। ऐसे में अब 27 स्कूल की जगह 26 शालाओं में 73 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।

ये दो दिन नोट करके रख लेंगे

11 अगस्त को व्याख्याता भौतिकी, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक गणित, प्रधान पाठक, शिक्षक सामाजिक विज्ञान, व्यायाम शिक्षकों के लिए साक्षात्कार (दस्तावेज) सत्यापन किया जाएगा। वहीं, 12 अगस्त को सहायक शिक्षक, सहायक शि. वि. प्रयोगशाला के लिए साक्षात्कार होंगे।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page