*रायपुर,,देवर ने भाभी को बीच-सड़क चाकू से काट-डाला,,सियासत दर्पण नई की खबर*

रायपुर,,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी को बीच सड़क में मार डाला। बताया जा रहा है गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू से हमला का दिया,मामला विधानसभा क्षेत्र का है। हमले में घायल भाभी बचने के लिए घर से बाहर दौड़ी। करीब 200 मीटर तक आरोपी ने अपनी भाभी को मारने के लिए दौड़ाया। सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो देवर ने गले में चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (7 अगस्त) शाम 7 बजे की है। रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में वारदात हुई। जहां कामेश्वर बंजारे किसी बात को लेकर घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। संगीता बंजारे (35) भी वहीं सीढ़ी पर बैठी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी संगीता बीच बचाव के लिए उठी और देवरानी का सपोर्ट करते हुए देवर को झगड़ा करने से मना किया, तो आरोपी भाभी से भिड़ गया। पहले उससे गाली गलौज की। फिर मारने के लिए दौड़ाया। चाकू लगने के बाद संगीता बंजारे बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई थी। तब उसके बेटे ने अपने पापा को फोन लगाकर बताया कि चाचा ने मम्मी को मारा है। संगीता का पति देवेंद्र दास बंजारे ऑटो चालक है खबर मिलते ही वह सवारी उतारकर घर की तरफ भागा। तभी रास्ते में उसे भीड़ मिली। जहां उसकी पत्नी पड़ी हुई थी। ऑटो चालक अपनी पत्नी को मोवा के हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घंटे भर में ही संगीता की जान चली गई। बताया जा रहा है देवर पहले भी घरेलू मामलों को लेकर विवाद कर चुका है। घटना के बाद आरोपी खरोरा भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि,आज शुक्रवार को पुलिस आरोपी कामेश्वर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजेगी।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page