*रायपुर में शराब खरीदने के दौरान विवाद में चाकू से हमला*

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) गंजपारा शराब भट्ठी में शनिवार शाम शराब की लाइन में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, छोटा रामनगर कबीर चौक निवासी तेजपाल चौहान शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ गंजपारा शराब भट्ठी शराब लेने पहुंचा था। लाइन में लगे होने के दौरान गंजपारा निवासी अमन सोनी, लक्की गोप, दुर्गेश उर्फ दरवेश और तामू उर्फ तामेश्वर पहुंचे और पहले शराब लेने की बात कहकर तेजपाल को धक्का देकर पीछे करने लगे। मना करने पर आरोपितों ने तेजपाल को गालियां देते हुए चाकू से बांयी जांघ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए तोषण साहू के सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, गितेश वर्मा को कांच के टुकड़े से मारा गया, जिससे उसे भी चोट आई है।

  • Related Posts

    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक उसमें गिर गए।…

    *मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात*

    रायपुर – रीवा हवाई सेवा के लिए की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    *3 घंटे में 83 ऑपरेशन और 15 मौतें: नसबंदी कांड में 11 साल बाद सजा*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *3 घंटे में 83 ऑपरेशन और 15 मौतें: नसबंदी कांड में 11 साल बाद सजा*

    *मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात*

    *आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान*

    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • March 17, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page