*भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग*

भिलाई:(सियासत दर्पण न्यूज़) भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार की देर रात करीब 11:40 बजे ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में अचानक भीषण आग लग गई। हॉट एयर निकासी वॉल्व से निकलते कोयले के कणों में आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से आसपास लगे विद्युत केबल भारी मात्रा में जलकर खाक हो गए।

आगजनी की वजह से ब्लास्ट फर्नेस-8 की विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है और फिलहाल उत्पादन बंद कर दिया गया है। बीएसपी प्रबंधन ने कहा है कि मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। संभावना जताई गई है कि सेकंड शिफ्ट से उत्पादन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page