*चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाकर मामा ने भांजे पर किया जानलेवा हमला*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में युवक ने अपने भांजे को चॉकलेट खिलाने के बाहने सुनसान जगह पर ले जाकर हमला किया। इसके बाद अपने भांजे को मरा हुआ समझकर भाग निकला। इधर होश में आने पर घायल मासूम ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर मस्तूरी पुलिस की टीम हमलावर को गिरफ्तार करने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी हरीशचंद्र तांडेकर ने बताया कि लिमतरा के घटहापारा निवासी महेश बरगाह किसान हैं। रविवार को उनका साला घर आया था। वह उनके 13 साल के बेटे सूर्यांस बरगाह को चाकलेट खिलाने की बात कहकर घर से ले गया था। इसके बाद उसे गतौरा के बटाही खार में सुनसान जगह पर चाकलेट खाने के लिए दिया।और उसपर हमला कर दिया,आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है,आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पायेगी

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page