Home / छत्तीसगढ़ / *नशे में आरोपियों ने छीन ली तीन जिंदगी*

*नशे में आरोपियों ने छीन ली तीन जिंदगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी: (सियासत दर्पण न्यूज़) 11 अगस्त की रात को रायपुर के तीन युवाओं की धमतरी के अन्नपूर्णा ढाबे में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इस केस में धमतरी पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला. जुलूस निकालने से पहले पुलिस ने आरोपियों का आधा सिर मुंडवा दिया. इस दौरान सभी आरोपियों ने सड़क पर नारे लगाए. सभी आरोपियों ने कहा नशा करना पाप है, चाकू रखना अपराध है पुलिस हमारा बाप है.

नशे में किया ट्रिपल मर्डर: धमतरी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे में थे. पहले से अर्जुनी थाना क्षेत्र में भोयना के पास अन्नपूर्णा ढाबे में खाना खा रहे थे. इस दौरान तीन युवक पहुंचे. उनका तीनों युवकों से विवाद हो गया. उसके बाद सभी आठों लोगों ने मिलकर तीनों युवकों की चाकू से हत्या कर दी. पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ है कि इन आठ आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी हैं. जो विघि से संघर्षरत बालक हैं.

इनमें मुख्य आरोपी गोपी दीवान है. इसके अलावा कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार साहू, कमलेश ध्रुव और गौतम दीवान हैं. जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है- सूरज सिंह परिहार, एसपी, धमतरी

किन तीन लोगों की हुई हत्या ?: धमतरी के एसपी ने बताया कि इस केस में जिन तीन युवाओं की हत्या हुई है. वे सभी रायपुर के रहने वाले हैं. आलोक सिंह ठाकुर,नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल की इन आठ लोगों ने मिलकर हत्या की है. पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. धमतरी एसपी ने बताया कि जिन तीन नाबालिग लड़कों की इस मर्डर केस में संलिप्तता है. उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया जाएगा.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page