*रायपुर,,मुफ्त का खाना खाया, फिर चोरी भी की…*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक ढाबे के मैनेजर ने एक शख्स को मुफ्त में खाना खिलाया, बाद में उसी ने मैनेजर की बाइक चुरा ली। यह वारदात ढाबे के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, थाने से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित शेरे पंजाब ढाबे की है। मैनेजर ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर जाने के लिए निकले, तो उनकी बाइक (नंबर CG 04 MJ 3556) ढाबे के बाहर नहीं मिली।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति ने कुछ देर पहले ढाबे में खाना खाया था और पैसे कम होने पर मैनेजर ने उसे माफ कर दिया था, वही व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। मैनेजर ने तुरंत खरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page