Home / राजधानी / *रायपुर,,VIP-रोड पर सड़क हादसा : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 लोग थे सवार 2 युवक की हालत गंभीर*

*रायपुर,,VIP-रोड पर सड़क हादसा : तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 लोग थे सवार 2 युवक की हालत गंभीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सीडेंट के बाद तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट रात 11 बजे के आसपास होटल नीलम के करीब हुआ। थार में पांच लोग सवार होकर तेज रफ्तार में राम मंदिर चौक से फूंडहर की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी टकराते ही पास के पेड़ में घुस गई। जिससे गाड़ी का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे गाड़ी के सामने के हिस्से में सवार थे। वहीं तीन युवकों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। थार गाड़ी रायपुर पासिंग की है। फिलहाल देर रात इस एक्सीडेंट में घायल युवकों के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page