Home / राजधानी / *डॉक्टर को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत*

*डॉक्टर को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा को छात्रा उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका निरस्त किए जाने के फैसले के खिलाफ डॉ. सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस सतीश चंद्र की डबल बेंच ने हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका निरस्त की। सुप्रीम कोर्ट से याचिका निरस्त होने के बाद अब कानूनी प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पुलिस जांच और आगे की अदालती कार्रवाई में साक्ष्य और गवाहों की भूमिका अहम होगी।

विज्ञापन    विज्ञापन    विज्ञापन  

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page