Home / छत्तीसगढ़ / *दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु बरसाती नाले में बहे तीन मासूम की मौत एक की तलाश जारी*

*दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु बरसाती नाले में बहे तीन मासूम की मौत एक की तलाश जारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)बलौदाबाजार जिले के बिटकुली में रहने वाले ध्रुव परिवार के लोग सोमवार को मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद जब वे लौट रहे थे तब मंदिर के पास वाले नाले पर पुल के उपर से पानी बह रहा था। इसे देख बस के ड्राइवर ने यात्रियों को पैदल पुलिया पार करने के लिए कहा। तभी तीन बच्चों समेत छह लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। किसी तरह दो लोगों को बचा लिया गया। तीन बच्चों की लाश मिल चुकी है। एक व्यक्ति अब भी गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। DSP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि बलौदाबाजार के बिटकुली में रहने वाले ध्रुव परिवार के लोग सोमवार को बस लेकर मरहीमाता दर्शन के लिए भनवारटंक आए थे। परिवार के लोगों ने मंदिर में दर्शन के बाद वहीं पर भोजन भी किया। इसके बाद सभी लोग वापस बलौदाबाजार लौट रहे थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page