Home / राजधानी / *ईओडब्ल्यू द्वारा कोर्ट में आठ हजार पन्नों को चालान पेश किया*

*ईओडब्ल्यू द्वारा कोर्ट में आठ हजार पन्नों को चालान पेश किया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में मंगलवार को आठ हजार पन्नों का का चालान विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया। यह चालान विदेशी शराब पर लिए गए अवैध कमीशन और उससे बने सिंडीकेट पर आधारित था। जांच में यह भी पाया गया कि इस नई नीति के चलते राज्य के राजस्व को 248 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। चालान में विजय कुमार भाटिया, संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को आरोपित बनाया गया है। ये सभी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। अन्य कंपनियों से जुड़े लोगों पर अलग से अभियोग पत्र दायर किया जाएगा।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि तत्कालीन आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडीकेट सक्रिय था, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, निरंजन दास, समेत कारोबारी और करोबारी अनवर ढेबर, विकास अग्रवाल, अरविंद सिंह शामिल थे। इनके नियंत्रण में शराब सप्लाई से लेकर मार्केट शेयर तक हर स्तर पर अवैध कमीशनखोरी की गतिविधियां संचालित होती थीं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page