Home / राजधानी / *रायपुर में गौ-माता की जय बोलकर युवक ने उंगली काटी*

*रायपुर में गौ-माता की जय बोलकर युवक ने उंगली काटी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में युवक ने “गौ माता की जय” बोलकर काटी अपनी उंगली। वहीं मुंगेली में कारोबारी ने बछड़े को कार से कुचल दिया।रायपुर में एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ऐसा करने से पहले बार-बार “गौ माता की जय” का नारा लगाता है। कहता है कि गौ-माता को इंसाफ नहीं मिल रहा, अब हमें बलिदान देना पड़ेगा। चापड़ से अपनी उंगली काटने के बाद कहता है कि सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी। वीडियो डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके का बताया जा रहा है। युवक की पहचान आदेश सोनी के रूप में हुई है। युवक ने कहा कि सरकार गौ माता को राज्य माता घोषित करे। वहीं मुंगेली जिले में एक कार चालक ने गाय के बछड़े को कुचल दिया। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला का है। बछड़े को रौंदने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page