Home / छत्तीसगढ़ / *बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली और उनकी मांगों के समर्थन में AAPआज देगी स्वास्थ्य सचिव को प्रदेशव्यापी ज्ञापन*

*बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली और उनकी मांगों के समर्थन में AAPआज देगी स्वास्थ्य सचिव को प्रदेशव्यापी ज्ञापन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़, व्हाट्सएप नंबर 09827193215

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफा पर सरकार द्वारा अनदेखी पर आम आदमी पार्टी द्वारा कल 8 सितंबर को प्रदेश व्यापी ज्ञापन दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने बताया कि हड़ताली 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करना सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के अंदर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है? हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारियों की सेवा अत्यंत जरुरी सेवाओं में से एक है और कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहें हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था अत्यंत लचर है सरकार उनकी मांग मानने की बजाय उनको सेवा से पृथक कर रही है यह सरकार की छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता है?

प्रियंका ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है उनके नियमितीकरण पर सरकार का कहना है कि नियति कारण केंद्र सरकार करेगी जबकि नियमितीकरण राज्य सरकार के हाथ में है। अगर नहीं तो इसका मतलब हुआ कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण सम्बन्ध में जानबूझकर झूठ बोला था?

जिला अध्यक्ष ग्रामीण खगेश चंद्राकर ने बोला कि आम आदमी पार्टी NHM कर्मचारियों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि बर्खास्त 25 NHM कर्मचारियों की बहाली की जाये और कार्य नहीं वेतन नहीं सिद्धांत की बजाय सभी हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधी का भी पूरा वेतन दिया जाये और यदि सरकार जल्द ही मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page