Home / राजधानी / *रायपुर,, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाक़ात*

*रायपुर,, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से शहर सीरत-उन-नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाक़ात*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर की खबर

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर के सदर जनाब मोहम्मद सोहैल सेठी साहब अपनी टीम के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाक़ात के लिए पहुँचे। इस दौरान कमेटी की ओर से उन्हें जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ के प्रोग्राम में शरीक होने हेतु दावत-नामा पेश किया गया।
इस अहम मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ. सलीम राज साहब भी मौजूद रहे, जिनकी इस मुलाक़ात को संभव कराने में विशेष भूमिका रही।

वहीं BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मख़मूर इक़बाल खान साहब भी कमेटी के साथ मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर मुख्यमंत्री जी से गुज़ारिश की कि वह वक़्त निकालकर इस धार्मिक व ऐतिहासिक प्रोग्राम में शिरकत करें। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि उनके आने की पूरी सम्भावना है और वह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।शहर सीरतुन्नबी कमेटी की गुज़ारिश पर मुख्यमंत्री साहब ने कार्यक्रम में आने की अपनी सम्भावना जताई

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page