Home / राजधानी / *रायपुर,गणेश विसर्जन झांकियां,परंपरागत मार्ग से शुरू पुलिस प्रशासन की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था,आतिशबाजी पर बेन,,,1800 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात,,ड्रोन से भी निगरानी*

*रायपुर,गणेश विसर्जन झांकियां,परंपरागत मार्ग से शुरू पुलिस प्रशासन की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था,आतिशबाजी पर बेन,,,1800 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात,,ड्रोन से भी निगरानी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन झांकियां परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांट दिया है। जहां करीब 1800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। विसर्जन झांकी में पटाखों का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।

विसर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर की सीमा के बाहर रोका जाएगा। झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से गुजरते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक जाएंगी। श्रद्धालु इस पूरे मार्ग पर पैदल ही पहुंच पाएंगे। उनके लिए अलग अलग जगह पाकिंर्ग स्थल तय किए गए हैं।
रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं. पुलिसकर्मियों की तैनाती जिनकी निगरानी CSP रैंक के अधिकारी करेंगे. गणेश विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और कैमरों से नजर रखी जा रही है,,रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर कई रूट डायवर्ट,गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है. रूट चार्ट के अनुसार, रायपुर शहर में आज सोमवार 8 सितंबर की शाम 7:00 से कई रूट डायवर्ट किए गए हैं. इन रूटों पर रात 8:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया, रायपुर पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होकर सदर बाजार मार्ग से कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर मार्ग होकर रायपुरा चौक (अंडरब्रीज) से महादेव घाट तक होगी.तेलघानी नाका चौंक से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग से होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर होकर रायपुरा अंडरब्रीज से सीधे महादेव घाट विसर्जन स्थल तक के लिए होगी.

रायपुर में रूट डायवर्ट, इन रास्तों से कर सकेंगे आवागमन,महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे.खमतराई-फाफाडीह होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड 02 होकर आवागमन कर सकते हैं.धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका होकर रेेल्वे स्टेशन मेकाहारा आवागमन करने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक होकर आवागमन कर सकते है.पार्किग व्यवस्था
तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र के श्रद्वालु गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन के दौरान अपने वाहन को शहीद स्मारक भवन के पास पार्क कर सकते हैं.कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्वालु गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन के दौरान अपने वाहन को गांधी मैदान के पास पार्क कर सकते हैं.मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्वालु अपने वाहन को धरना स्थल इंडोर स्टेडियम के पास पार्क कर सकेंगे. आश्रम, लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्वालु अपने वाहन को ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट में पार्क कर सकेंगे.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page