Home / राजधानी / *रायपुर,,आधा दर्जन कुत्तों ने मासूम पर बोला हमला, बुरी तरह घायल बच्ची के लगे 24 टांके, हालत नाजुक*

*रायपुर,,आधा दर्जन कुत्तों ने मासूम पर बोला हमला, बुरी तरह घायल बच्ची के लगे 24 टांके, हालत नाजुक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की शाम बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक-29 में एक मासूम बच्ची पर आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया। गली में खेल रही मासूम के सिर, गले और हाथों पर कुत्तों ने गहरे जख्म दिए। हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आईं और डाक्टरों को उसके सिर पर 24 टांके लगाने पड़े। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page