Home / राजधानी / *रायपुर में दो दर्जन राशन दुकानें बिना वैधानिक प्रक्रिया के ही बांट दी*

*रायपुर में दो दर्जन राशन दुकानें बिना वैधानिक प्रक्रिया के ही बांट दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। विभाग के अफसरों ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश-2004 के नियमों को ताक पर रखकर राशन दुकानें बांट दीं। एक तरफ कुछ दुकानें चहेतों को बांट दी गई। वहीं, दूसरी ओर एक ही संस्था को अधिकतम 3 दुकान देने के नियम को भी तार-तार कर 5-5 दुकानें दे डाली हैं।अधिकारियों ने कमीशन का खेल करने के लिए एक समिति को अधिकतम तीन दुकानों के नियम को ताक पर रखकर आधा दर्जन तक दुकानें दे डालीं। अधिकारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राजधानी में दो दर्जन राशन दुकानें बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के ही बांट दी। पूर्व के नियम को दरकिनार करने के कारण अब राज्य शासन ने बीते सप्ताह फिर तीन दुकानों से अधिक वाली समितियों से दुकानों का पुन: आवंटन का निर्देश दिया है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page