*रायपुर,,‘‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’’ के नारों से गूँज उठा पूरा रायपुर शहर*

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हुआ झाँकियों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन

दिव्य गणेश जी की झाँकी में प्रदेश के कोने-कोने से आये आम जनमानस सहित कांग्रेस नेता भी हुए सम्मिलित

दिव्य झाँकियों में सनातन धर्म की अनेक झलकियाँ प्रस्तुत की गई एवं लोकमंच कलाकारों से भक्ति कार्यक्रमों में झूमे शहरवासी

संपूर्ण झाँकियों का मोमेन्टो एवं साल, श्रीफल से सम्मान किया गया

झाँकियों में स्वयं बैण्ड बजाकर एवं नृत्य कर समूहों का उत्साह वर्धन किया

श्री गणेश जी की विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,, (छत्तीसगढ़) दिनांक 09.09.2025। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विगत् रात्रि रायपुर के ऐतिहासिक स्थल शारदा चौक जयराम कॉम्प्लेक्स पर मंचस्थ होकर गणपति बप्पा की बहुत ही दिव्य झाँकियों का भक्तिमय, संगीतमय एवं आनंदमय रूप से स्वागत वंदन अभिनंदन किया। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले झाँकियों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन हुआ।

दिव्य झाँकी निकलने के पूर्व उपाध्याय ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात् उन्होंने गणपति जी की विभिन्न झाँकियों का स्वागत किया और प्रदेश के कोने-कोने से आये आम जनमानस, श्रद्धालुगणों के साथ स्वयं झाँकियों में बैण्ड बाजा बजाकर एवं नृत्य कर सभी का उत्साह वर्धन भी किया।

विधायक विकास उपाध्याय अपने परिवार सहित स्वयं भी गणपति बप्पा मोरया का उच्चारण कर इस दिव्य झाँकी का शुभारंभ किये, इसके साथ ही ‘‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’’ के नारों से पूरा रायपुर शहर भी गूँज उठा। उपाध्याय ने संपूर्ण झाँकियों को मोमेन्टो एवं साल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित भी किये। उपाध्याय ने बताया कि दिव्य झाँकियों में सनातन धर्म की अनेक झलकियाँ प्रस्तुत की गई एवं लोकमंच कलाकारों से भक्ति कार्यक्रमों में शहरवासी खूब आनंदमयी होकर झूम उठे। विकास उपाध्याय ने झाँकियों में स्वयं बैण्ड बाजा बजाकर एवं नृत्य कर समूहों का उत्साह वर्धन किया। यह झाँकी धार्मिक प्रथा अनुसार बहुत ही शांतिमय रूप से सफल आयोजित की गई। दिव्य गणेश जी की झाँकी में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कई कांग्रेसजन प्रदेश के कोने-कोने से आये एवं आम जनमानस भी इस झाँकि में सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page