*रायपुर के व्यापारी का 7-करोड़ का सोना पकड़ा…₹2000 में छोड़ा*

खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार में पुलिस चेकिंग पॉइंट पर कार से 7 करोड़ 20 लाख रुपए का सोना जब्त किया गया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कमीशन लेकर छोड़ दिया। अब एसपी ने टीआई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात गातापार में वाहन जांच के दौरान मध्यप्रदेश से आ रही एक कार को रोका गया। कार की सीट से करीब 10 किलो कच्चा सोना मिला। कार में सवार लोगों के पास सोने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि यह सोना रायपुर के एक व्यापारी का है। जांच में सामने आया कि, सोना महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश होते हुए गातापार के जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। इसे खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों से होकर रायपुर पहुंचाना था। कार को चेक पॉइंट पर लंबे समय तक रोका गया। इस दौरान कुछ स्थानीय व्यापारी वहां पहुंचे। थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचित किए बिना मात्र 2 हजार रुपए का चालान काटकर गाड़ी छोड़ दी। खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गातापार थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और प्रधान आरक्षक तैजान ध्रुव को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में बड़े लेन-देन की आशंका जताई गई है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page