Home / राजधानी / *रायपुर,सीरतुन्नबी कमेटी के जेरे एहतमाम नातिया प्रोग्राम,शहर में हो रही शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी व उनकी टीम की प्रशंसा*

*रायपुर,सीरतुन्नबी कमेटी के जेरे एहतमाम नातिया प्रोग्राम,शहर में हो रही शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी व उनकी टीम की प्रशंसा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़।शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर द्वारा 1500 साला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शनिवार, 13 सितंबर को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में राज्य स्तरीय छात्र एवं छात्राओं का नातिया प्रोग्राम एवं इस्लामिक क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर लेख, नात, तकरीर और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अकबर (पूर्व कैबिनेट मंत्री), डॉ. सलीम राज (चेयरमैन वक्फ बोर्ड), असलम खान (पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष), ई. मखमूर इकबाल खान (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) ने छात्रों को संबोधित करते हुआ कहा कि आज के दौर में माता पिता को शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पन्द्रह सौ छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर उनका हौंसला बढ़ाया। कमेटी की ओर से छात्र को इमामा और छात्राओं को हिजाब दिया गया। आए हुए सभी मुख्य अतिथियों,

समाज सेवा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने की। इस अवसर पर फाउंडर मेंबर हाजी शेख नाजिमुद्दीन, हाजी जावेद राजा, हाजी बदरखान खोखर, शफीक अहमद (फुग्गा भाई), डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, मोइन भाई, हाजी लतीफ, मो. अशफाक, मो. एजाज उर्फ अज्जू भाई, मो. यूनुस,इरफान गुड्डू भाई, अयान सेठी, डॉ. अब्बार आलम, नूरा भाई, शाजीदर रहमान व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आए हुए सभी मेहमानों का सेक्रेटरी ई. सबीहुद्दीन अहमद एवं खजांची फहीम अंसारी ने सभी स्वागत किया।
अंत में मीडिया प्रभारी शेख शक़ील एवं अब्दुल नादिर खान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page