*छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनीहार जमात के असलम अशरफ़ी निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए,सियासत दर्पण न्यूज की खबर*

सियासत दर्पण न्यूज की खबर,व्हाट्सएप नंबर 9827193215

राजनांदगांव,, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनीहार जमात का इंतेख़ाब आज, 14 सितंबर 2025 को तंज़ीम किया गया। इस इंतेख़ाब में सदर का चुनाव होना था। नामज़दगी के लिए 3 सितंबर से 7 सितंबर तक का वक़्त मुक़र्रर किया गया था। इसी दौरान असलम अशरफ़ी साहब (धमतरी) ने अपने नामांकन दाख़िल किए। उनकी शख़्सियत और ख़िदमत को देखते हुए पूरी बिरादरी ने इत्तफ़ाक़ से उनके हक़ में क़दम उठाया और किसी और ने नामांकन दाख़िल नहीं किया।

सदर पद के मज़बूत दावेदार शहज़ादा भाई (बिलासपुर) ने भी असलम भाई की इज़्ज़त-ओ-तअज़ीम में अपनी नामज़दगी वापस ले ली। ये उनकी समझदारी और बिरादरी के भाईचारे की बेहतरीन मिसाल है। इस मौक़े पर शहज़ादा भाई को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश की गई।

असलम अशरफ़ी साहब को सर्वसम्मति से निर्विरोध मुस्लिम मनीहार जमात का सदर चुना गया। आज उनके सदारत का हलक़नामा पढ़ा गया और नई बॉडी की तशकील की गई। यह नया इंतिज़ाम 3 साल की मुतअय्यन मियाद के लिए तय किया गया है।

मुस्लिम मनीहार जमात हमेशा से परसुकून, शांत मिज़ाज और मिलनसार बिरादरी रही है। यहाँ हमेशा भाईचारे और इत्तेफ़ाक़ की मिसाल कायम रही है। इस जमात में बड़े तालीमयाफ़्ता और हुनरमंद अफ़राद भी शामिल हैं, जो वकालत, प्रोफ़ेसर, एजुकेशन डिपार्टमेंट, राजस्व और इंतज़ामी महक़मे समेत सरकारी ओहदों पर कामयाब ख़िदमात अंजाम दे रहे हैं।

   कोरोना के सख़्त वक़्त में बिलासपुर मनीहार बिरादरी ने इंसानियत की खिदमत में बे-मिसाल किरदार अदा किया। शहज़ादा मनीहार, अलीम भाई मनीहार,अनीस भाई मनिहार, शकील मनीहार, पीर मोहम्मद मनीहार और तमाम बिलासपुर जमात के अफ़राद ने ख़ुलूस और खिदमत से लोगों तक खाना पहुँचाया। उन्होंने घर–घर जाकर ज़रूरतमंदों की मदद की, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर मुसाफ़िरों व मजबूर लोगों तक भी राहत पहुंचाई। यह सब उनकी इंसानदोस्ती और हमदर्दी का चमकता हुआ सबूत है।

इस पुरवकार मौक़े पर शहर के मुस्लिम जमात खाना में बड़े शानो-शौकत से प्रोग्राम मुनअक़िद किया गया, जिसमें मौजूदा महापौर जनाब मधुसूदन यादव साहब और साबिक़ मेयर श्रीमती हेमा देशमुख साहिबा और अन्य पार्षद पद खिदमतगार ने शिरकत फ़रमाई।

इस इजलास में हेमा देशमुख साहिबा ने मनीहार समाज की कामयाबियों की तारीफ़ की, ख़ासतौर पर राजनांदगांव का तज़किरा किया। कोरोना के दौरान जमात के लोगों ने घर–घर जाकर खाना और सब्ज़ी पहुंचाई, रहनुमाई और मद्द की मिसाल कायम की। इस ख़िदमत पर अब्दुल क़ादिर भाई, रईस अहमद, शकील भाई और तमाम राजनांदगांव की बिरादरी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

इसी प्रोग्राम में जामा मस्जिद रायपुर के सदर हाजी फहीम भाई ने भी अपनी गुज़ारिश पेश की। उन्होंने बताया कि रायपुर की तमाम मस्जिद के मुतवल्ली साहिबान ने फ़ैसला किया है कि पंजाब में आने वाली सैलाब (बाढ़) आफ़त से मुतास्सिर अफ़राद की मदद के लिए शहरों से इमदाद जमा की जाए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए इकट्ठे होने की उम्मीद है।

उनका कहना था कि अगर चाहें तो मनीहार बिरादरी भी इस नेक काम में हिस्सा डाल सकती है। बस इतना कहना था कि वहाँ मौजूद तमाम बिरादर भाइयों ने 10 मिनट के अंदर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और तक़रीबन ₹16000 जमा करके उसे पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना करने का एलान किया। यह क़दम बिरादरी की इंसानदोस्ती और जज़्ब-ए-खिदमत को और भी रोशन करता है।

मौजूदा मेयर मधुसूदन यादव साहब को रईस अहमद और शकील भाई ने दर्ख़्वास्त की कि मुस्लिम मनीहार जमात जो ओबीसी में आती है और बिरादरी के अफ़राद को पिछड़ी जाति का सर्टिफ़िकेट दिलवाने में मदद की जाए। यादव साहब ने पूरा यक़ीन दिलाया कि वो इस सिलसिले में भरपूर तआवुन करेंगे।

इस मौके पर तक़रीबन ढाई सौ अफ़राद दूर–दराज़ से शिरकत करने पहुंचे। प्रोग्राम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, खाने के बाद मुख़्तलिफ़ अहकाम पेश किए गए और शाम 5/30 बजे तक जलसा जारी रहा। उसके बाद सब लोग अपनी–अपनी मंज़िल की तरफ़ रवाना हुए।

देखा जाए तो ये बहुत ही पुरअसर, कामयाब और भाईचारे से भरपूर जलसा रहा। बिरादरी ने मिलकर अपने निज़ाम, मोहब्बत और इंसानियत का सबूत फिर से साबित किया

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page