Home / राजधानी / *कारोबारी बसंत अग्रवाल बोले-विधायक मेरे सामने कुछ नहीं लगते*

*कारोबारी बसंत अग्रवाल बोले-विधायक मेरे सामने कुछ नहीं लगते*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  भाजपा कार्यकर्ता और कारोबारी बसंत अग्रवाल ने कहा-विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगते। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बसंत अग्रवाल कहते हैं कि विधायक मेरे सामने कहीं (कुछ) नहीं लगते। एक तरफ मंत्री, दूसरी तरफ मुझे खड़े कर लो, देख लीजिएगा किसे ज्याद दरअसल, रायपुर में रविवार (14 सितंबर) को बसंत अग्रवाल ने बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान मंत्री और विधायकों को लेकर उन्होंने ये बातें कही। बता दें कि बसंत अग्रवाल ने 2023 विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम से टिकट की दावेदारी पेश की थी। लेकिन भाजपा ने सीनियर नेता राजेश मूणत को चुनावी मैदान में उतारा था। मूणत ने जीत भी दर्ज की। भाजपा कार्यकर्ता अग्रवाल ने बताया कि गुढियारी में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के देखरेख में हनुमत कथा का आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक होगा। इसमें बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे। आयोजन के लिए तैयारी की जा रही है। ​पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page