Home / राजधानी / *आंबेडकर अस्पताल को दवा खरीदने की एनओसी नहीं*

*आंबेडकर अस्पताल को दवा खरीदने की एनओसी नहीं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ.आंबेडकर में कैंसर मरीजों का इलाज पिछले दो महीने से अधर में अटका हुआ है। वजह यह कि पिछले दो महीने से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने अस्पताल को दवा खरीदने की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी नहीं किया है। दवा की सप्लाई बंद है और मरीजों को मजबूरी में बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। डोसेटैक्सेल, पैक्लिटैक्सेल , कार्बोप्लाटिन , लेनालिडोमाइड , थैलिडोमाइड , गेफिटिनिब , एरलोटिनिब , ईटोपोसाइड और ब्लेमाइसिन जैसी जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। ये सभी औषधियां कैंसर की दवा पद्धति जैसे कीमोथेरेपी और लक्षित चिकित्सा में अनिवार्य हैं। इनके बिना रोगियों का उपचार अधूरा रह जाता है और रोग तेजी से बढ़ने लगता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page