Home / छत्तीसगढ़ / *शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा के आरोपी गिरफ्तार*

*शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा के आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी:(सियासत दर्पण न्यूज़)  16 साल बाद शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती 2007 फर्जीवाड़ा के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी प्रमाण पत्र व अंक तालिका में हेरफेर कर अपात्र लोगों का चयन किया था। ग्राम चंदना निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदना निवासी कृष्ण कुमार साहू द्वारा वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र एवं अंकों में हेरफेर कर चयन कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने भर्ती में शामिल आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं किया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page