Home / राजधानी / *रायपुर वन मंडल के अधिकारी ठेकेदारों संग कर रहे हवाई यात्रा*

*रायपुर वन मंडल के अधिकारी ठेकेदारों संग कर रहे हवाई यात्रा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर,, हमारे व्हाट्सएप ग्रुप 09827193215 से जुड़े

रायपुर डी.फ.ओ. कि कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में
रायपुर वन मंडल में भ्रष्टाचार का बोलबाला

वाहन चालक भर्ति पर बडे भ्रष्टाचार का अंदेशा

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को नौकरी से वंचित किया जाना अनुचित

रायपुर वन मंडल के अधिकारी ठेकेदारों संग कर रहे हवाई यात्रा

शिकायतों का जवाब एवं आरटीआई नियमों के तहत मांगे जा रहे पत्रों को भी अनदेखा किया जा रहा देखा

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,…विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ के मूल निवासी को रायपुर वन विभाग द्वारा नौकरी से वंचित किया जा रहा है । वर्तमान में वाहन चालक भर्ति को लेकर भर्ति प्रकिया में शामिल बेरोजगारों युवाओं ने न्याय कि मांग करते हुए मुख्यमंत्री ,वनमंत्री से गुहार लगा रहे है कि भर्ती प्रक्रिया की जांच हो लेकिन मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री मौन साधे बैठे हुए है।
अंदर के अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों को नौकरी देने की तैयारी की जा रही है उनमें से कुछ पर गंभीर आपराधिक मामले जैसे पॉक्सो एक्ट तक दर्ज हैं उसके बाद भी उनका चयन किया जा रहा है। लगातार रायपुर वन विभाग के क्रियाकलापों की शिकायत आ रही है,पूर्व में भी रायपुर वन मंडल का करोडो के भुगतान का मामला उजागर हुआ था जिसका अभी तक कोई जवाब नही दिया गया , शिकायतो का जवाब एवं सूचना के अधिकार के तहत कागजों की मांग करने वाले आवेदकों को भी दरकिनार कर अनदेखा किया जा रहा है। वन मंडल द्वारा समय -समय पर आरा मील निरिक्षण एव मशीन नवीनीकरण को लेकर मोटी रकम लेनदेन की बाते भी सामने आई है। रायपुर वन मंडल के पदाधिकारीयों को ठेकेदारो के साथ हवाई यात्रा, विदेश यात्रा कराये जाने की भी खबर बढ चढ कर आ रही है। रायपुर वन विभाग द्वारा विधानसभा में भी गलत जानकारी देने का एक मामला सामने आया था।
युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी कदम से कदम मिलाकर चलेगी एवं पीड़ितों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी और साथ ही वन मंत्री निवास का घेराव करेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page