Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले में पहली बार सरस मेला का होगा आयोजन,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले में पहली बार सरस मेला का होगा आयोजन,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सरस मेला का अगाज 26 फरवरी से, सरस मेले में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की लगेगी प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल

जिले में पहली बार 26 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होगा क्षेत्रीय सरस मेला

सरस मेले के शुभारंभ में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा, सांसद पाण्डेय, विधायक श्रीमती बोहरा को किया गया आमंत्रित, अतिथि के रूप में होंगे शामिल अन्य जनप्रतिनिधि

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पहली बार क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कबीरधाम जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज मैदान में 26 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन होगा। सरस मेला के शुभारंभ समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी करेंगे। सरस मेला के आयोजन की तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही है। कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा सरस मेले आयोजन की तैयारी की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरस मेले में प्रदेश के समस्त जिलों के साथ-साथ कबीरधाम जिले के स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों का विक्रय एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 10 दिवसीय सरस मेला में समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को आम जनता के लिए विक्रय के लिए रखा जाएगा। सरस मेले में लगभग 200 स्टॉल लगाए जाएंगे।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में पहली बार क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन हो रहा है, जिसका आगाज 26 फरवरी से कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। मेले में प्रदेश एवं अन्य राज्यों के स्व-सहायता समूहो द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल लगेगा। साथ में स्वदेशी मंच द्वारा उत्पादित विभिन्न सामग्रियां और क्राफ्ट बाजार भी होगा। उन्होंने बताया कि पहले यह मेला 24 फरवरी से आयोजित होना था जो अब 26 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। 10 दिवसीय मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए मीना बाजार और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए होगा फूड कोर्ट, बैंको का स्टाल होगा, जिसमे बैंक की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। व्यापारिक संगठनों द्वारा सरस मेला में उनके व्यवसाय से संबंधित विभिन्न दुकान आम जनता के लिए उपलब्ध होगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रदेश एवं अन्य राज्यों से भी विभिन्न समूह द्वारा अपने उत्पादनो की प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए सामग्री आम जनता के लिए उपलब्ध होगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह पहला अवसर है जब जिले में सरस मेले का आयोजन हो रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मेले में सपरिवार शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page