*सरेआम फायरिंग की घटना,खबर फैलते ही मची सनसनी*

कोरबा: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात गोली चल गई। फायरिंग की घटना की खबर फैलते ही सनसनी व्याप्त हो गई और मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत कई अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। भाग रहे एक आरोपी को लोगों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के निवासी सिकन्दर मेमन के घर के सामने फायरिंग की गई है। एक गोली शटर से पार निकल गई और दूसरी दरवाजे पर लगी है। हालांकि इस वारदात में कोई जख्मी नहीं हुआ।

इस मामले को एक बहुचर्चित प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल एसपी ने इतना ही बताया है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब सवाल और जांच का विषय है कि गोली पकड़े गए आरोपित ने खुद चलाई या फिर कोई और है जिसके कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके से कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है।

  • Related Posts

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के कैंडिडेट से 25 लाख लेकर परीक्षा पास कराने वाले एक आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। CBI जांच…

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“ड्यूटी से गायब पाए गए सफाई कर्मचारी”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    *रायपुर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page