Home / छत्तीसगढ़ / *जेल में बंद कैदी ने पेशाब नली में डाला 9cm लंबा पेंसिल*

*जेल में बंद कैदी ने पेशाब नली में डाला 9cm लंबा पेंसिल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्रीय कारागार अंबिकापुर के एक कैदी ने पेशाब की नली में जलन होने पर पेंसिल डाल दिया। पेशाब अवरुद्ध होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आपातकाल में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीन घंटे से भी अधिक समय तक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने उसका सफल ऑपरेशन किया।

पेशाब की नली से नौ सेंटीमीटर लंबा पेंसिल निकाला गया। कैदी की हालत में अब सुधार है। कैदी को पेंसिल कहां से मिला, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

मंगलवार रात को केंद्रीय कारागार अंबिकापुर से एक कैदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकाल में लाया गया। उसे पेशाब नहीं हो रहा था। पेशाब के रास्ते से हल्का खून निकल रहा था। चिकित्सकों ने जब देखा तो पेशाब नली से एक रस्सी बाहर लटका हुआ दिखा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page