Home / राजधानी / *रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा*

*रायपुर के गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के बाद जांच करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक सिल्ली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। हादसे के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page