Home / छत्तीसगढ़ / *जेल में भी नवरात्र की धूम, 6 बंदी रख रहे पूरे 9 दिन उपवास, शाम होते ही कर रहे भजन कीर्तन*

*जेल में भी नवरात्र की धूम, 6 बंदी रख रहे पूरे 9 दिन उपवास, शाम होते ही कर रहे भजन कीर्तन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला जेल इन दिनों माता के भजन-कीर्तन से गूंज रहा है। बैरक में जय माता दी के जयकारे लग रहे हैं। नवरात्रि को लेकर जिला जेल प्रबंधन ने यह व्यवस्था की है। दरअसल शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले जेल प्रबंधन ने उपवास और पूजा-अर्चना को लेकर बात की, जिसमें 35 से 40 बंदियों ने प्रथम, पंचम और अष्टम को पूजापाठ कर उपवास रखने तथा 6 बंदी ने पूरे 9 दिन नियमित रूप से पूजापाठ कर 9 दिन नियमित की मंशा जाहिर की। इसके बाद शारदीय नवरात्र शुरू होते ही बंदियों ने अपना उपवास रखना शुरू किया।

प्रबंधन ने उनके लिए एक टाइम फलाहार की व्यवस्था की है। ऐसे में जिला जेल में अलग-अलग मामलों में अपनी सजा काट रहे 6 बंदी नियमित यानी कि नवरात्र के इस 9 दिन तक उपवास रख रहे हैं, वहीं नवरात्र के पहले दिन 36 और पंचमी पर 40 बंदियों ने उपवास रखा है। अष्टम में भी करीबन 40 बंदी माता की आराधना करते हुए उपवास रखेंगे। जेल प्रबंधन के द्वारा उपवास धारी बंदियों के लिए फलाहारी जैसे दूध, फल, गुड़, मूंगफल्ली, साबूदाना, उबला आलू के इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही हर शाम बंदी भजन कीर्तन गा रहे है।

इतना ही नही जेल प्रबंधन के द्वारा नवरात्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा न करने बंदियों को जागरूक भी किया जा रहा है। ऐसे में बंदी पूरे विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं और बैरक में मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page