*बिलासपुर की परंपरा,हर संकट में साथ,पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए,मुस्लिम समाज ने 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि सौंपी*

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

बिलासपुर,मुस्लिम समाज ने गुरु सिंह सभा दयालबंद को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि सौंपी

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,पंजाब में बाढ़ से आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस आपदा की घड़ी में बिलासपुर भी पीछे नहीं रहा। सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बिलासपुर मुस्लिम समाज ने दयालबंद गुरुद्वारा समिति को 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीधे पहुंचाई जाएगी।

बिलासपुर की परंपरा, हर संकट में साथ,,उसकी देन कमेटी बिलासपुर के प्रमुख शेख नजीरुद्दीन और एस.ए. कादिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी दयालबंद गुरुद्वारा पहुंचे। यहां समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ को सहायता राशि 3 लाख 11 हजार 786 रुपए की राशि सौंपी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि “बिलासपुर की परंपरा रही है कि देश पर जब भी संकट आया,यहां के लोग एकजुट होकर मदद के लिए खड़े हुए हैं।”

गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर और सचिव अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि मुस्लिम समाज से मिली राशि सहित समिति द्वारा एकत्रित सहयोग राशि 11 अक्टूबर को पंजाब ले जाई जाएगी। समिति का दल प्रभावित गांवों तक जाकर परिवारों को सीधे राहत सामग्री और आर्थिक मदद पहुंचाएगा।

सम्मान और सद्भाव का संदेश सहायता राशि मिलने पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुस्लिम समाज के प्रमुख शेख नजीरुद्दीन का सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम बिलासपुर की गंगा-जमनी तहज़ीब और सामाजिक समरसता की मिसाल है।

बाढ़ से पंजाब के कई जिलों में हजारों घर पानी में बह गए किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद
हजारों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों में है,,

सिख समाज से गुरुद्वारा कमेटी से महेंद्र सिंह गंभीर, रणजीत सिंह राजपाल,नरेंद्र पाल सिंह गांधी,दर्शन छाबड़ा, रणवीर सिंह होरा, जसपाल सिंह छाबड़ा,,,मुस्लिम समाज से शेख नजीरुद्दीन, पेश इमाम सैयद जाहिर आगा,वाहिद उल्लाह,युसूफ हुसैन बंटी, हाजी निसार भाई, पिंटू भाई, नासिर नवाब, सज्जू भाई, जफर आगा, रियाज भाई, हाफिज भाई समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page