*पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने पति की हत्या*

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":72308,"total_draw_actions":26,"layers_used":2,"brushes_used":2,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"draw":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

महासमुंद,,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि इस हत्याकांड की मास्टर माइंड एक महिला है। महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी। हत्या के बाद उसने शव को तालाब में फेंकवा दिया था। पुलिस के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मर्डर

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर की हत्या की थी। हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन सभी को जेल भेज दिया गया है।

पत्नी ने मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, लवली और आकाश के बीच अफेयर था। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी की थी। इसके बाद लवली का अफेयर एक दूसरे युवक अभिनव सिंह से हो गया। ये दोनों शादी से पहले भी एक दूसरे को जानते थे। एक दिन लवली के परिजनों ने आकाश और अपनी बेटी को घर बुलाया। इस दौरान अभिनव सिंह भी वहां मौजूद था। यहां किसी बात पर आकाश और युवती के परिजनों की बहस हो गई। जिसके बाद लवली, अभिनव और लवली के परिजनों ने मिलकर आकाश की हक्या कर दी।

हत्या के बाद शव को महासमुंद के एक तालाब में फेंक दिया। शव तालाब में फेंकने के बाद लवली ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर किसी भारी चीज से वार करने के निशान पाए गए थे। मामले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हालांकि बॉडी पूरी तरह से सड़ चुकी थी जिस कारण उसकी पहचान नहीं हुई और पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक की हुई पहचान
इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को रायपुर के खम्हारडीह में 5 जनवरी 2025 को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट का पता चला। शिकायत में दर्ज डाटा को मृतक के डाटा से मिलाया गया तो शव का हुलिया गुमशुदा आकाश से मिलता-जुलता पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस को लवली पर शक हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की लवली,अभिनव के साथ पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी थी। आकाश और अभिनव दोस्त थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। फिलहाल महिला सहित 5 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page