Home / राजधानी / *रायपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में युवक की हत्या*

*रायपुर स्टेशन रोड स्थित होटल में युवक की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सद्दाम दो दिन पहले अपनी एक युवती परिचित के साथ होटल में ठहरा था। सोमवार को उसका शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि सद्दाम की हत्या उसके साथ आई युवती ने ही की होगी। बताया जा रहा है कि युवती मृतक की प्रेमिका थी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page