*बस्तर दहशरा में निभाई गई मावली परघाव रस्म*

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और अत्यंत महत्वपूर्ण रस्म ‘मावली परघाव’ बुधवार की रात को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ अदा की गई। यह रस्म दो देवियों के मिलन के रूप में जाना जाता है, जिसे यहां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण और कुटरूबाड़ा के समीप पारंपरिक रीति-रिवाजों से निभाया गया। इस ऐतिहासिक रस्म को देखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।

माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव की अगुवाई में किए गए मावली परघाव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरीस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा उपस्थित रहे। दंतेवाड़ा से मावली माता की डोली के साथ पुजारी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय भी पहुंचे।

परंपरा के अनुसार, दंतेवाड़ा से मावली देवी की छत्र डोली और दंतेश्वरी का छत्र जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर लाए गए। दंतेवाड़ा से पहुंची माईजी की डोली और छत्र का भव्य स्वागत राजपरिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव और समस्त बस्तरवासियों ने किया। इस दौरान आतिशबाजियां और फूलों की बारिश की गई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

माईजी की डोली के स्वागत की इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे थे। ‘मावली परघाव’ रस्म में फूल से बना साफा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह साफा केवल जंगल में पाए जाने वाले फूलों से तैयार किया जाता है। राजा को यह साफा पहनाया जाता है और इसकी विशेष पूजा की जाती है। इसी साफा को पहनकर देवी की डोली को राजमहल परिसर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में स्थापित किया जाता है।

  • Related Posts

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    शांतिनगर स्थित किराना दुकान में दी गई दबिश, 18.72 बल्क लीटर शराब जब्त रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    *रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

    *रायपुर,,संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी,,रायपुर पुलिस*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    You cannot copy content of this page