*छत्तीगसढ़ में 20 अक्टूबर तक बारिश के आसार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) देश के कई इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार इसकी वापसी एक सप्ताह देर से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बीते पांच वर्षों में मानसून आमतौर पर 12 अक्टूबर के आसपास विदा होता रहा है। इस बार लौटने में देरी से मौसम का मिजाज भी बदला-बदला रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी। बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए राहत मानी जा रही है। खेतों में नमी बने रहने से फसल अच्छी तरह पक सकेगी। हालांकि लगातार वर्षा से कटाई में देरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 28 मई को बस्तर से मानसून की दस्तक होती है। पूरे देश में अब बारिश अंतिम दौर में है। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाता है। इस बार विदाई तक कई जिलों अच्छी बारिश हो सकती है। बीते पांच वर्षों के आंकड़े देखें तो 10 से 12 अक्टूबर तक मानूसन की वापसी होती है।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जो अगले 12 घंटे में अवदाब और बाद में गहरा अवदाब बनकर तीन अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा–उत्तर आंध्र तट पार कर सकता है। इसके असर से दो को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। तीन को दक्षिण अंचल में भारी से अति भारी बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। चार को मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।

  • Related Posts

    *कुनकुरी क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत सघन कार्रवाई, 37 चालान से 6,750 रुपए जुर्माना वसूला गया*

    शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तम्बाकू बिक्री एवं सार्वजनिक धूम्रपान पर प्रशासन सख्त रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्य शासन एवं नियंत्रक के निर्देश तथा जशपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में औषधि प्रकोष्ठ द्वारा…

    *’नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 09 मई 2026 को’*

    ’आपसी सहमति से सुलझेंगे लंबित मामले’ ’सुप्रीम कोर्ट की विशेष पहलः समाधान समारोह के जरिए घर बैठे आभासी (Virtual) माध्यम से भी जुड़ सकेंगे पक्षकार’ रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  आम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *कुनकुरी क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत सघन कार्रवाई, 37 चालान से 6,750 रुपए जुर्माना वसूला गया*

    *कुनकुरी क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत सघन कार्रवाई, 37 चालान से 6,750 रुपए जुर्माना वसूला गया*

    *’नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 09 मई 2026 को’*

    *’नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 09 मई 2026 को’*

    *विधानसभाओं के लिए सामान्य निर्वाचन और उपचुनाव 2026 में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध प्रलोभन सामग्री जब्त*

    *विधानसभाओं के लिए सामान्य निर्वाचन और उपचुनाव 2026 में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध प्रलोभन सामग्री जब्त*

    *’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’*

    *’सुशासन तिहार 2026’ : ’देवरीकला शिविर में उमड़ा जनसैलाब, आवेदनों का हुआ त्वरित निपटारा’*

    *जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई*

    You cannot copy content of this page