Home / राजधानी / *रायपुर,,टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी,कवरेज करने गए पत्रकार को वॉट्सअप कालिंग करके जान से मारने की धमकी,*

*रायपुर,,टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी,कवरेज करने गए पत्रकार को वॉट्सअप कालिंग करके जान से मारने की धमकी,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,राजधानी रायपुर में,पुलिस और खाद्य विभाग की मिली भगत से टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी,कवरेज करने गए पत्रकार को पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने दी जान से मारने की धमकी,
विधानसभा थाना प्रभारी से शिकायत पर थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान बोले खाद्य विभाग में शिकायत करो
सवाल क्या अब अपराधियों को खाद्य विभाग पकड़ेगा,

 

रायपुर राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के बिलासपुर हाइवे टेकारी स्थित बाबा बिरयानी के समाने टैंकर से पेट्रोल डीजल चोरी किया जाता है,जिसकी जानकारी मीडिया को होने पर कई मीडियाकर्मी कवरेज करने गए कवरेज के बाद पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले ने वॉट्सअप कालिंग करके मीडिया कर्मी को जान से मारने की धमकी दी, मिडिया कर्मी ने जिसकी शिकायत फोन से विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत को दी,थाना प्रभारी ने मीडिया कर्मी को खाद्य विभाग में शिकायत करने की सलाह दी सवाल ये उठता है कि मीडिया कर्मी अपनी जान पर खेलकर किसी चीज का खुलासा करतें हैं,उसके बाद पुलिस कार्यवाही नहीं करती खाद्य विभाग अब अपरधियों को पकड़ेगा,थाना प्रभारी का गैर जिम्मेदाराना बयान ये दर्शाता है कि पुलिस के संरक्षण में धंधा फल फूल रहा है।अब देखने वाली बात होगी कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन प्रशासन चोरों के साथ साथ गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले थाना प्रभारी पर क्या कार्यवाही करती है,ये बड़ा सवाल है

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page