Home / छत्तीसगढ़ / *103 माओवादियों ने डाले हथियार*

*103 माओवादियों ने डाले हथियार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रवास के ऐन एक दिन पहले अभूतपूर्व रूप से 103 माओवादियों ने जिला मुख्यालय में एसपी के समक्ष सरेंडर किया है। यह संख्या अब तक के समर्पित नक्सलियों में सर्वाधिक बताई गई है। समर्पित नक्सलियों पर कुल एक करोड़ छह लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सरेंडर माओवादियों में डीव्हीसीएम 01,पीपीसीएम 04, एसीएम 04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 शामिल हैं। इन पर आठ लाख से एक लाख का इनाम घोषित है। समर्पित माओवादियों ने बताया कि वर्तमान समय में संगठन के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के संगठन छोड़कर समर्पण करने एवं मुठभेड़ में शीर्ष नेताओं के लगातार मारे जाने से उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page