Home / राजधानी / *रायपुर,,शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अज़ीज़ भिंसरा ने की औपचारिक दावेदारी की घोषणा*

*रायपुर,,शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अज़ीज़ भिंसरा ने की औपचारिक दावेदारी की घोषणा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,कांग्रेस की विचारधारा मेरी प्रेरणा, जनसेवा मेरा संकल्प, कर्मठ हूं, जुझारू हूं, कांग्रेस की सेना का एक छोटा सिपाही कार्यकर्ता हूं, कांग्रेस मेरी पहचान – अज़ीज़ भिंसरा

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,कांग्रेस पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता श्री अज़ीज़ भिंसरा ने आज औपचारिक रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे अज़ीज़ भिंसरा का कहना है कि अब समय आ गया है कि उनके अनुभव और ऊर्जा को शहर की जनसेवा में पूर्ण रूप से समर्पित किया जाए।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा:

“कांग्रेस की विचारधारा मेरी प्रेरणा है, जनसेवा मेरा संकल्प! संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करना और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका देने और कांग्रेस के मूल्यों को हर गली-मोहल्ले तक पहुँचाने के लिए मैं संकल्पबद्ध हूँ।”

श्री भिंसरा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य बूथ स्तर से लेकर अनुभाग तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है, ताकि पार्टी की पकड़ शहर में और अधिक सशक्त हो सके।

उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी:
• हर वर्ग और समुदाय की संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करना
• युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना
• संगठनात्मक ढांचे को नीचे से ऊपर तक सक्रिय व प्रभावशाली बनाना
• कांग्रेस के सिद्धांतों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना

उन्होंने आगे कहा:

“एकजुट संगठन, मजबूत नेतृत्व — यही है मेरी सोच! मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आह्वान करता हूँ कि वे मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन दें, ताकि हम मिलकर एक नया, सशक्त और संगठित शहर कांग्रेस खड़ा कर सकें।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page