Home / छत्तीसगढ़ / *कवर्धा,,वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यशाला का हुआ आयोजन।दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

*कवर्धा,,वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यशाला का हुआ आयोजन।दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030
सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर
 कवर्धा ,सियासत दर्पण न्यूज़,,- वन्य प्राणी सप्ताह 2025 (02 से 08 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत “मानव एवं वन्य प्राणी सह-अस्तित्व” विषय पर आत्मानंद स्कूल, कवर्धा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण, उनके पर्यावरणीय महत्व तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह बताया गया कि वन्य प्राणियों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वन्य प्राणी संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरणीय जागरूकता एवं सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page